मॉनसून 2019 मॉनसून 2019 सम्पूर्ण भारत का मॉनसून पूर्वानुमान | Weather Team देश भर में बने मॉनसून चितौड़गढ़, विदिशा तथा पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के मध्य भागों और इससे सटे छत्तीसगढ़, जमशेदपुर, बालासोर से दक्षिण-पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भागों तक फैली हुई है। इस ट्रफ रेखा से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कच्छ और दक्षिणी सिंध के भागों पर बना हुआ है। इसके बीते 24 घंटों के दौरान, गुजरात, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश के भागों में मॉनसून की व्यापक स्थिति देखी गई। कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के भागों में मॉनसून सक्रिय बना रहा। वहीं तेलंगाना के कुछ स्थानों, कर्नाटक के तटीय भागों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून की सामान्य स्थिति देखी गई। मध्य और दक्षिण केरल,...